दीपक चहर
(photo Credits: Twitter)
मुंबई: सीएसके (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 53वें मुकाबले के बाद सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चहर (Deepak Chahar) ने सबका ध्यान खींचा. दीपक चहर ने इस मैच के ठीक बाद स्टैंड्स में अपनी गर्लफ्रैंड को सरेआम प्रपोज किया. ये पल बेहद ही खास था क्योंकि जिस लड़की को दीपक चहर ने प्रपोज किया उसने सबके सामने हां भी कहा. पूरी दुनिया ने इस पल को लाइव देखा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इसका वीडियो दीपक चहर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.
Special and one of the best moment of my life #love pic.twitter.com/jsCEhiAUZY
— Deepak chahar 🇮🇳 (@deepak_chahar9) October 7, 2021













QuickLY