IPL 2020 Qualifier 1: मुंबई इंडियंस की आतिशी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 201 रन का बड़ा लक्ष्य

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार यानि आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंद में 51 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2020 Qualifier 1: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में गुरुवार यानि आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 38 गेंद में 51 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान छह चौके और दो छक्का लगाया.

सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 40, कप्तान रोहित शर्मा ने एक गेंद में शून्य, ईशान किशन ने 30 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 55, कीरोन पोलार्ड ने दो गेंद में शून्य, क्रूणाल पांड्या ने 10 गेंद में एक छक्का की मदद से 13 और हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में पांच छक्के की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल 2021 में भी खेलेंगे Mahendra Singh Dhoni

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अनुभवी फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन Ravichandran Ashwin) ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. अश्विन ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और कीरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया.

रविचंद्रन अश्विन के अलावा टीम के लिए एनरिक नॉर्टजे और मार्कस स्टोइनिस ने भी क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. नॉर्टजे ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 50 रन खर्च किए, वहीं स्टोइनिस ने एक ओवर की गेंदबाजी करते हुए पांच रन दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड