IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका, Amit Mishra के बाद Ishant Sharma भी आईपीएल 2020 से हुए बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. मगर फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग गर्वनिंग काउंसिल को पत्र लिखकर इशांत शर्मा के रिप्‍लेसमेंट के लिए कहा है.

इशांत शर्मा (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. मगर फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग गर्वनिंग काउंसिल को पत्र लिखकर इशांत शर्मा के रिप्‍लेसमेंट के लिए कहा है. इससे पहले दिल्ली के अनुभवी फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) भी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए थे. मिश्रा कोलकाता के खिलाफ नितीश राणा का कैच पकड़ने के दौरान अपनी अंगुली चोटिल कर बैठे थे.

बता दें कि इशांत शर्मा का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है. शर्मा ने आईपीएल में अबतक 90 मैच खेलते हुए 90 इनिंग्स में 71 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में इशांत शर्मा के नाम एक बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा है. शर्मा ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स (Hyderabad Deccan Chargers) के लिए खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स केरल (Kochi Tuskers Kerala) के खिलाफ महज 12 रन खर्च कर पांच सफलता प्राप्त की थी. अमित मिश्रा के बाद इशांत शर्मा के भी चोटिल होने से दिल्ली को करारा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में भिड़े राहुल तेवतिया, खलील अहमद और डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन के बारे में तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में टीम इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली ने अबतक अपने सात मुकाबलों में पांच जीत और दो हार के बाद 10 अंक लेकर अंकतालिका में दुसरे स्थान पर स्थित है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी