IPL 2019: जीत से गदगद प्रिति जिंटा ने सैम कुरेन को दी जादू की झप्पी, देखें वीडियो

सोमवार को आईपीएल के 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की.

सैम कुरेन (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: सोमवार को आईपीएल के 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की. टीम के लिए जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरेन (Sam Curran) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जी हां कल के मैच में सैम कुरेन ने पहले पंजाब की पारी का शुरुआत करते हुए मात्र 10 गेदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रनों की तेज पारी खेली. उसके बाद दबाव भरे पलों में उम्दा गेंदबाजी करते हुए 2.2 ओवर में मात्र 11 रन खर्च करते हुए हैट्रिक समेत चार महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

टीम की जीत के बाद मैच किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिति जिंटा काफी खुशी दिखाई दीं. जी हां मैच खत्म होने के बाद जब सैम करन से प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मिली तो पहले उनके साथ भांगड़ा करने लगीं और फिर गले लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी. किंग्स इलेवन पंजाब ने 12वें सीजन में 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है. अब टीम प्वाइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे पोजिशन पर आ गई है.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: जॉनी बेयरस्टो और वॉर्नर का तूफानी शतक, RCB को जीत के लिए 232 रनों का टारगेट

बता दें कि प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब अभी तक कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. वहीं मैच के बाद सैम कुरेन ने कहा, ‘मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला. जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है. मुझे पता ही नहीं था.’ बता दे कि सैम कुरेन के अलावा पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने भी क्रमशः दो-दो विकेट लिए, वहीं विलोजन को एक सफलता हाथ लगी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

WPL 2027 Auction: नीलामी के बाद बदल गई सभी टीमों की तस्वीर, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी तक किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड