IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में आमने-सामने है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में आमने-सामने है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन में शानदार शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती तीन मैचों में जीत कर की लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम जीत दर्ज करने से चुक गई. इस दौरान मेजबान टीम की तरफ से मुंबई के खिलाफ उसके खेल में कमियां कुछ कमियां भी उजागर हुई थीं. जी हां बता दें कि चेन्नई ने आखिरी के दो ओवरों में 48 रन लुटा दिए थे जिससे पता चलता है कि उसे डेथ ओवरों में मेहनत करने की काफी जरूरत है.

यह भी पढ़ें- CSK vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दूसरी तरफ पंजाब ने भी इस सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार मैचों में से तीन जीत अपने नाम किए हैं. टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के लिए यह मैच एक तरह से घर वापसी होगा. अश्विन लंबे समय तक चेन्नई से खेले थे और वह इसी शहर से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में उन्हें इस मैदान पर किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में क्रिस गेल को नहीं खिलाया था. ऐसी खबरें थी कि गेल को कुछ तकलीफ है. इस मैच में अश्विन चाहेंगे कि गेल फिट होकर मैदान पर वापसी करें. चेन्नई के सामने गेल एक बड़ी चुनौती हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर