International Cricket: इरफान और युसूफ पठान के बाद ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कह सकते है अलविदा

भारतीय टीम (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाडी   खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), सुरेश रैना (Suresh Raina) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कह दिया. धोनी और रैना के बाद इरफान पठान (Irfan Pathan), युसूफ पठान (Yusuf Pathan) जैसे दिग्गज खिलाडियों ने भी संयास ले लिया. ऐसे में कुछ ऐसे दिग्गज  खिलाड़ी जो इस साल अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट को राम-राम कर सकते है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल ये खिलाड़ी भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

हरभजन सिंह

एक समय पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज थे. हरभजन के साथ जो खिलाड़ी खेल रहे थे वह बहुत पहले ही क्रिकेट को अलविदा कह चुके है. लेकिन हरभजन सिंह अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं. भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल रही है ऐसे में वह घरेलू क्रिकेट में अपना हाथ आजमा रहे हैं. हरभजन सिंह काफी समय से टीम में आने का इंतजार कर रहे है पर टीम में वापसी कर पाना मुश्किल है. हरभजन भी 2021 में क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा (Amit Mishra) को भारतीय टीम में अपने आप को साबित करने का मौका कम मिला है. जब भी अमित मिश्रा को मौका मिला है उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है. अमित मिश्रा भी अब घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं.

मुरली विजय

मुरली विजय (Murali Vijay) भी लंबे समय से टीम के बाहर है. मुरली विजय को भारतीय टीम में जगह मिलना लगभग मुश्किल ही लग रहा है.  विजय को टेस्ट मैच में काफी मौके मिले भारतीय टीम में पिछले कई सालों से मुरली विजय को जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में मुरली विजय साल 2021 में अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट