Indian Players Again Avoid Handshakes With Pakistan: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के बाद भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान से नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
India (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 Scorecard Update: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर 4 का आगाज जीत के साथ किया हैं. एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दूसरी बार धूल चटाई हैं. मैच के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन की तरफ चले गए. इसका फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. मैच के बाद, सूर्यकुमार यादव और उनके बल्लेबाजी साथी शिवम दुबे मैदान से बाहर चले गए और पाकिस्तान के क्रिकेटर भी उनसे हाथ मिलाने के लिए नहीं आए. इससे पहले, सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय हाथ मिलाने से परहेज किया था.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने से किया इनकार