India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I Match Stats And Milestone: तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, इस मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND-W vs SL-W 3rd T20I 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 3-0 से बढ़त, शैफाली वर्मा ने बल्ले से मचाया कोहराम

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 113 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. चलिए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

ऐसा रहा दूसरे मैच का हाल

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया का यह फैसला सही साबित हुआ. श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाई. इमेशा दुलानी के बल्ले से 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 27 रन निकले. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए. जवाब में शफाली वर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को 13.2 ओवर में जीत दिला दी.

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

टीम इंडिया की दिग्गज आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दूसरे मुकाबले में चार ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए. इस दौरान दीप्ति शर्मा की इकॉनमी रेट 4.50 की रही. दीप्ति शर्मा ने इस शानदार गेंदबाजी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दीप्ति शर्मा भारत की पहली गेंदबाज बनीं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए. दीप्ति शर्मा ने 131 मुकाबले खेले हैं और इसकी 128 पारियों में 18.73 की औसत से 151 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/10 का रहा है.

दीप्ति शर्मा ने की इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

दीप्ति शर्मा अब संयुक्त रूप से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं हैं. इस मामले में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन स्कट की बराबरी की है. मेगन स्कट ने भी 123 मैचों की 122 पारियों में 17.70 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. दीप्ति शर्मा के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट राधा यादव के नाम है. राधा यादव ने 89 मैच में 103 विकेट चटकाए हैं.

रेणुका सिंह ने तीसरी बार लिया 4 विकेट हॉल

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार ओवर गेंदबाजी की और एक मेडन के साथ 21 रन देकर चार विकेट लिए. इस दौरान रेणुका सिंह की इकॉनमी रेट 5.20 की रही. ये रेणुका सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा और श्रीलंका के खिलाफ पहला ही चार विकेट हॉल रहा. रेणुका सिंह ने अब तक 55 मुकाबले खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 20.67 की शानदार औसत के साथ 62 विकेट चटकाए हैं. रेणुका सिंह ने एक बार पांच विकेट हॉल भी लिया है. रेणुका सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 का रहा है.

लगातार दूसरे मुकाबले में शफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरे टी20 मुकाबले में शफाली वर्मा के बल्ले से नाबाद 69 रन निकले थे. तीसरे मुकाबले में शफाली वर्मा ने 42 गेंदों का सामना किया और 79 रन बनाए. इस दौरान शफाली वर्मा के बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले. शफाली वर्मा की स्ट्राइक रेट 188.10 की रही. ये शफाली वर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर का 13वां अर्धशतक रहा जिसे शफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया. शफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा अर्धशतक लगाया.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.