India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया. भारतीय टीम का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. श्रीलंका महिला टीम ने टीम इंडिया को दिया 113 रन आसान लक्ष्य, रेणूका सिंह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का फैसला एक बार फिर सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 112 रन ही बना सकी. श्रीलंका की ओर से इमेशा दुलानी ने 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 18 गेंदों पर 25 रन जोड़े. कविशा दिलहारी ने 13 गेंदों में 20 रन की तेज़ पारी खेली, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सका.
भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन किया. तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंहh ने घातक स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके और श्रीलंका की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. वहीं दीप्ति शर्मा ने भी अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस दौरान दीप्ति शर्मा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 150 विकेट पूरे कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.
113 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की. ओपनर शैफाली वर्मा ने एक बार फिर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 79 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली, जिससे श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर कोई दबाव नहीं बन पाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया.
भारत ने 13.2 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और 40 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने सीरीज़ में 3-0 की बढ़त बना ली है और शेष दो मैचों में भी उसका आत्मविश्वास चरम पर होगा.













QuickLY