India Wins U19 Women’s T20 WC Finale 2023: भारत की युवा शेरनियों ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप पर किया कब्ज़ा
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

आईसीसी अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप फाइनल के पहले संस्करण में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा कर लिया हैं. अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सफर में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार झेली थीं. इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 17.1 ओवर में महज 68 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से रयान मैकडोनाल्ड गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से तीता साधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 14 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य (69) को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सौम्या तिवारी ने सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन बनाई. इंग्लैंड की ओर एलेक्सा स्टोनहाउस, हन्ना बेकर और ग्रेस स्क्रिवेंस ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट हासिल की.