India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 Toss Winner Prediction: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच दुबई में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 Toss Winner Prediction: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Super Fours 2nd Match Winner Prediction: पाकिस्तान को हराकर सुपर फोर में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि पाकिस्तान से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले रविवार को सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 82.06 की औसत से 413 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने 10 पारियों में 204.02 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 10 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 10 पारियों में 262 रन बनाए हैं और साहिबजादा फरहान ने 10 पारियों में 246 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 10 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं.

एशिया कप टी20 फॉरमेट में ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup In T20 Format)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में चार मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में, दूसरा 2022 और तीसरा मुकाबला इसी सीजन में खेला गया हैं. तीनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें चार बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. तीन मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉरमेट के अब तक 14 मैच खेले गए हैं. इसमें 11 मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है. तीन मैच पाकिस्तान जीती है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

एशिया कप 2025 के सुपर 4 का दूसरा मुकाबला आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस बार पिचों पर थोड़ी घास नजर आ रहीं हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई है.

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है. वहीं इसके अलावा इस मैदान पर अब तक खेले गए 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 52 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 58 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है.

भारत बनाम पाकिस्तान में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs PAK Toss Winner Prediction)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 10 मैच में टीम इंडिया ने छह टॉस जीते हैं जबकि पाकिस्तान की टीम ने सात बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.