India vs New Zealand, 4th T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3th T20I Match Stats And Preview: चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के हाथों सात विकेट से रायपुर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली हैं. अब भारतीय क्रिकेट फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब, कहां और किस तारीख को खेला जाएगा है. तो चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में इस समय पहले पायदान पर काबिज हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है. नागपुर की पिच पर स्पिनर्स को मदद देखने को मिली है. इन परिस्थितियों में वरुण चक्रवर्ती विकेट निकालने में सक्षम हैं.

डेरिल मिशेल: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मैच में भी डेरिल मिशेल मिडिल ओवर्स में पारी को संभाल सकते हैं.

लॉकी फर्ग्यूसन: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन काफी अनुभवी गेंदबाज है. लॉकी फर्ग्यूसन अपनी गेंदबाजी में मिश्रण के लिए जाने जाते हैं. लॉकी फर्ग्यूसन इस मैच में डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 4th T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.