India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जा रहा . दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने अजेय अंदाज़ को जारी रखते हुए भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया. वहीं, हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी खास रही. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने भी रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में जैकब डफी प्रभावशाली रहे. कीवी टीम अब अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 34 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 86 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर छह चौके और छक्के लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा मार्क चैपमैन ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को हर्षित राणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 154 रन बनाने हैं. न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 153/9, 20 ओवर (डेवोन कॉनवे 1 रन, टिम सीफर्ट 12 रन, रचिन रवींद्र 4 रन, ग्लेन फिलिप्स 48 रन, मार्क चैपमैन 32 रन, डेरिल मिशेल 14 रन, मिशेल सेंटनर 27 रन, काइल जैमीसन 3 रन, मैट हेनरी 1 रन, ईश सोढ़ी नाबाद 2 रन और जैकब डफी नाबाद 4 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हर्षित राणा 1 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट, हार्दिक पांड्या 2 विकेट और रवि बिश्नोई 2 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.