क्रिकेट

India vs England, Manchester Test Day 1 Live Toss And Scorecard: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने की ये आखिरी मौका होगा, लेकिन टीम इंडिया के यह मैच जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद की खराब रहा है. हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास मैनचेस्टर में 43 साल बाद इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं.

India vs England, Manchester Test Day 1 Live Toss And Scorecard: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X/@BCCI)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. चौथे टेस्ट मैच में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: WI vs AUS 2nd T20I 2025 Live Streaming: जानिए वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20I मैच का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब हर हाल में सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन में सुधार करना पड़ेगा.

टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने की ये आखिरी मौका होगा, लेकिन टीम इंडिया के यह मैच जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद की खराब रहा है. हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास मैनचेस्टर में 43 साल बाद इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).