India vs England, 3rd ODI Match 2025 Scorecard: अहमदाबाद वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों का लक्ष्य, शुभमन गिल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा है. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा है. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. India vs England, 3rd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा नौवां बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर हुए आउट
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
3RD ODI. WICKET! 49.6: Arshdeep Singh 2(2) Run Out Phil Salt, India 356 all out https://t.co/RDhJXhBfQl #INDvENG @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) February 12, 2025
इससे पहले तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज छह रन के स्कोर पर टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहली बड़ा झटका लगा. इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला.
टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 356 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रनों की आतिशी पारी पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान शुभमन गिल ने 102 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को मार्क वुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से स्टार गेंदबाज आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद के अलावा मार्क वुड ने दो विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 357 रन बनाने हैं. इंग्लैंड की टीम तीसरा वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 356/10, 50 ओवर (रोहित शर्मा 1 रन, विराट कोहली 52 रन, केएल राहुल 40 रन, हार्दिक पंड्या 17 रन, अक्षर पटेल 13 रन, वाशिंगटन सुंदर 14 रन, हर्षित राणा 13 रन, कुलदीप यादव नाबाद 1 रन, अर्शदीप सिंह 2 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (मार्क वुड 2 विकेट, साकिब महमूद 1 विकेट, आदिल राशिद 4 विकेट, गस एटकिंसन 1 विकेट और जो रूट 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

