क्रिकेट

India Beat Pakistan: जीत के बाद सचिन, गंभीर और युवी ख़ुशी से झूम उठे, पढ़े शानदार Tweets

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत हासिल हुई. इस जीत के जनक पूर्व कप्तान कोहली रहे. उन्होंने कोहली 82 नाबाद रन बनाए और एक रोमाचक मैच भारतीय टीम को जीताया. रोहित की टीम ने पिछले वल्र्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया.

India Beat Pakistan: जीत के बाद सचिन, गंभीर और युवी ख़ुशी से झूम उठे, पढ़े शानदार Tweets
विराट कोहली

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत हासिल हुई. इस जीत के जनक पूर्व कप्तान कोहली रहे. उन्होंने कोहली 82 नाबाद रन बनाए और एक रोमाचक मैच भारतीय टीम को जीताया. रोहित की टीम ने पिछले वल्र्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया. पाकिस्तान के आठ विकेट पर 159 रन के जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाकर लक्ष्य का सफल पीछा किया.

मैच के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देने का ताता लगा गया. दिग्गज खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं रहे. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सिक्सर किंग युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने टीम को बधाई दी.

सचिन तेंदुलकर ने लिखा की ये यक़ीनन विराट के जीवन की सबसे अच्छी इन्निंग्स है.

युवराज सिंह ने कोहली और अश्विन दोनों की तारीफ की.

गौतम गंभीर का रिएक्शन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत पर राहत महसूस करते हुए कहा, "हम यह कोशिश कर रहे थे कि मैच में बने रहना है. हमें पता था कि हम किसी भी परिस्थिति से मैच निकाल सकते हैं. पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी. हमारे गेंदबाजो ने उसका काफी बढ़िया उपयोग किया. हालांकि पाकिस्तान की टीम के मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी की. हार्दिक और कोहली के पास काफी अनुभव है, उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रह कर खेलना आता है. हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसको सैल्यूट किया जाना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).