IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की मिली बढ़त
Photo Credits: ICC/Twitter

भारत (404 और 258/2 दिन) ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश (150 और 324) को 188 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत ने बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट मैच में हरा दिया है. बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट था, लेकिन उनकी पूरी टीम 324 पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. भारत के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए. भारत की तरफ से कुलदीप ने इस मैच में कुल 8 विकेट झटके.