क्रिकेट

IND vs SL, CWC 2019: ICC द्वारा प्रतिबंधित सनथ जयसूर्या ने स्टैंड से देखा भारत बनाम श्रीलंका का मैच

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा दो साल के लिए प्रतिबंधित किए गए महान बल्लेबाजों में शुमार सनथ जयासूर्या शनिवार को हेडिंग्ले में स्टैंड में बैठकर भारत और श्रीलंका का विश्व कप मैच देखते नजर आए. वह स्टैंड में श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान अरविंदा डी सिल्वा के साथ मैच का लुत्फ उठा रहे थे.

IND vs SL, CWC 2019: ICC द्वारा प्रतिबंधित सनथ जयसूर्या ने स्टैंड से देखा भारत बनाम श्रीलंका का मैच
सनथ जयसूर्या (Photo Credit: Getty)

IND vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) द्वारा दो साल के लिए प्रतिबंधित किए गए महान बल्लेबाजों में शुमार सनथ जयासूर्या (Sanath Jayasuriya) शनिवार को हेडिंग्ले में स्टैंड में बैठकर भारत और श्रीलंका का विश्व कप मैच देखते नजर आए. वह स्टैंड में श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान अरविंदा डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के साथ मैच का लुत्फ उठा रहे थे.

जयासूर्या को फरवरी में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्रिकेट संबंधित सभी गतविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें-ICC CWC 2019: बाबर आजम ने तोडा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड, बनें पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

उन पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) का जांच में सहयोग न करने का भी आरोप था. साथ ही उन पर जांच में देरी करने का आरोप भी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).