IND vs SA 3rd ODI: बेहद रोमांचक मुकाबला में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया
दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 4 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया. अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 287 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 288 रनों की जरूरत थी. इस बीच टीम इंडिया 49.2 ओवर में 283 रन ही बना पाई. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडि और एंडिले फेहलुकवायो ने तीन-तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज भी 2-1 से जीती थी.