क्रिकेट

IND vs NZ 1st T20: रांची में आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड टीम की राह, जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया के ये हैं बड़े टी20 रिकॉर्ड

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. टीम इंडिया टी20 में इस मैदान पर अब तक अजेय है. टीम इंडिया ने रांची में तीन मुकाबले खेले हैं जिन्हें जीतने में कामयाबी रहीं हैं. टीम इंडिया इस मैदान पर श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हरा चुकी है. मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम जबरदस्त लय में नजर आ रहीं है.

IND vs NZ 1st T20: रांची में आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड टीम की राह, जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया के ये हैं बड़े टी20 रिकॉर्ड
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला कल यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) जीतने के बाद अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में टीम इंडिया टी20 में न्यूजीलैंड का मुकबला करने के लिए तैयार है. टी20 सीरीज का पहला मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स रांची (JSCA International Stadium Complex Ranchi) में खेला जाएगा. पिछले एक साल से टीम इंडिया द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अजेय है. फिर रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है.

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स रांची में टीम इंडिया के ये बड़े रिकॉर्ड

सर्वाधिक स्कोर- टीम इंडिया 196/6 vs श्रीलंका 2016

सबसे ज्यादा रन- रोहित शर्मा 109 रन

मैच में बेस्ट बॉलिंग- आर अश्विन 3 विकेट, vs श्रीलंका 2016

सबसे ज्यादा विकेट- आर अश्विन 4 विकेट

सबसे बड़ी साझेदारी- रोहित शर्मा और केएल राहुल 117 रन, 2021 vs न्यूजीलैंड

इतने सालों से टी20 सीरीज नहीं जीता न्यूजीलैंड

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम भारतीय सरजमीं पर पिछले 11 साल से टी20 सीरीज नहीं जीता है. साल 2012 में न्यूजीलैंड ने भारत की धरती पर आखिरी बार टी20 सीरीज जीती थी. तब न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से हराया था. उसके बाद से जब कभी न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर टी20 सीरीज खेलने आई हार का सामना करना पड़ा हैं. साल 2017 में न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जिसे भारतटीम इंडिया ने 2-1 से जीता. वहीं 2021 की सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 3-0 से व्हाइट वाश किया.

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया अजेय

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. टीम इंडिया टी20 में इस मैदान पर अब तक अजेय है. टीम इंडिया ने रांची में तीन मुकाबले खेले हैं जिन्हें जीतने में कामयाबी रहीं हैं. टीम इंडिया इस मैदान पर श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हरा चुकी है. मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम जबरदस्त लय में नजर आ रहीं है. उसके विजयी अभियान को रोक पाना न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).