Ind vs Eng: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपना हौसला बढ़ाने के लिए देखनी चाहिए भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों की ये परियां

ट्रेंट ब्रिज में मेजबान इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद आज भारतीय टीम चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी

राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर (Photo: Getty Images)

ट्रेंट ब्रिज में मेजबान इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद आज भारतीय टीम चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, पिछला मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम भी आक्रामकता के साथ टीम इंडिया पर प्रहार करेगी. भारत ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी. टेस्ट की नंबर-1 टीम बनने की कोशिश के लिए भारतीय खिलाडी अपने उसी प्रदर्शन को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. इस मैच में कप्तान विराट कोहली बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा की कोहली टेस्ट में अपनी कप्तानी में मैच में अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे.

वैसे, ख़बरों की माने तो इस टेस्ट मैच की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस विकेट पर टिक कर खेलना होगा. वैसे इन पिचों पर संयम बनाए रखा तो रन बनाना मुश्किल बात नहीं है. आज से 16 साल पहले टीम इंडिया के तीन दिग्गज राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने ऐसे ही संयम रखकर लीड्स के मैदान में अंग्रेज गेंदबाजों का मुकाबला किया था और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़े: अगर ये 3 चीजें की तो इंग्लैंड को साउथहैम्पटन में भी धूल चटाएगी टीम इंडिया

सबसे पहले बात राहुल द्रविड़ की. टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज द्रविड़ गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर उस समय बैटिंग करने आए थे जब सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट गिर चूका था. द्रविड़ ने संजय बांगर के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने अंग्रेजी गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों का सामना किया. एक बाद गेंद पुराणी हो गई तो फिर खुलकर अपने शॉट खेले. द्रविड़ ने इस मैच में शानदार 148 रन बनाए थे जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के ख़िताब से नवाजा गया. देखें द्रविड़ की पारी

इस मैच में सचिन ने 193 रन बनाए थे. बांगर के आउट होने के बाद सचिन ने द्रविड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला. सचिन ने भी पारी की शुरुआत संभल कर की मगर सेट होने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों का जमकर समाचार लिया. देखें सचिन की पारी.

तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस मैच में शानदार शतक जड़ा था. वे तब बल्लेबाजी करने आए थे जब सची-द्रविड़ की जोड़ी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. गांगुली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे. देखें गांगुली का शतक.

बता दें कि यह टेस्ट मैच टीम इंडिया ने एक पारी और 46 रनों से जीत लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी