IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में ये दिग्गज खिलाड़ी ईशांत शर्मा कर सकते हैं रिप्लेस, यहां देखें पूरी लिस्ट

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट में ईशांत शर्मा को आराम दे सकते हैं. किंग कोहली ने कहा कि अगले मैच में बदलाव होना लगभग तय है. चौथे टेस्ट से अगर ईशांत शर्मा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मुंबई: भारत (India) बनाम इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले  इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.  कप्तान विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बदलाव के संकेत दिए हैं. चौथे टेस्ट में टीम में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले सकता हैं इंग्लैंड का ये दिग्गज गेंदबाज, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट में ईशांत शर्मा को आराम दे सकते हैं. किंग कोहली ने कहा कि अगले मैच में बदलाव होना लगभग तय है. चौथे टेस्ट से अगर ईशांत शर्मा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा साबित हुए

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है  मौका-

रविचंद्रन अश्विन

आर अश्विन ने 79 टेस्ट मैचों में 24.56 की औसत से 413 विकेट चटकाए हैं. वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. अश्विन ने बतौर बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने अब तक 79 टेस्ट मैचों में 27.68 की औसत की मदद से 2685 रन बनाए हैं. अश्विन के नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक हैं. टीम को जरूरत पड़ने पर अश्विन ने कई बार अहम भूमिका निभाई हैं.

शार्दुल ठाकुर

ईशांत शर्मा को रिप्लेस करने की लिस्ट में शार्दुल ठाकुर का भी नाम शामिल है. शार्दुल ठाकुर इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेले थे लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के पहले वो चोटिल हो गए थे और इन्हीं की जगह ईशांत को शामिल किया गया था. अब शार्दुल फिट हो चुके हैं और एक बार फिर इन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं.

बता दें इस सीरीज का अगला मुकाबला दो सितंबर से छह सितंबर के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेला जाएगा. चौथे टेस्ट में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ेगा. ओवल की पिच से स्पिनरों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें