Ind Vs Eng 2nd Test 2021: ऋषभ पंत का जवाब नहीं, पलक झपकते ही डैन लॉरेंस को लौटाया पवेलियन, अश्विन भी रह गए सन्न..देखें Video

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम भारत ने मेहमान टीम इंग्लैंड के उपर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत द्वारा मिले 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में महज 90 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं.

डैन लॉरेंस को ऋषभ पंत ने किया स्टंप (Photo Credits: Twitter)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम भारत ने मेहमान टीम इंग्लैंड के उपर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत द्वारा मिले 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में महज 90 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं. टीम के लिए मौजूदा समय में कप्तान जो रूट 56 गेंद में 22 और उपकप्तान बेन स्टोक्स 47 गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की शुरुआत कल के नाबाद बल्लेबाज डैन लॉरेंस और कप्तान जो रूट (Joe Root) ने की. टीम को दिन का पहला झटका डैन लॉरेंस (Dan Lawrence) के रूप में लगा. लॉरेंस दूसरी पारी में 26 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का शिकार बनें.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल समाप्त, मैच के दौरान अश्विन और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड

दरअसल लॉरेंस अश्विन की गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उन्हें छकाती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई. विकेट के पीछे मुस्तैदी से तैनात युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बड़ी ही चालाकी से गेंद को पकड़कर खूबसूरत तरीके से उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. पंत द्वारा किया गया स्टंप इतना खूबसूरत था कि अश्विन भी एक पल के लिए हैरान रह गए.

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी रोरी बर्न्‍स (25) , डोम सिबली (3) , डैन लॉरेंस (26), उपकप्तान बेन स्टोक्स (8) और जैक लीच (0) हैं. भारत के लिए अबतक रविचंद्रन अश्विन ने जहां तीन विकेट चटकाए हैं, वहीं अक्षर पटेल ने दो सफलता प्राप्त की हैं. अश्विन ने मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स, डैन लॉरेंस और उपकप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया है, वहीं पटेल ने डोम सिबली और जैक लीच को आउट किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी