Ind vs Eng 1st Test 2021: चेन्नई में जैक लीच और जेम्स एंडरसन का कहर, इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से दी शिकस्त

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. मेहमान टीम द्वारा दिए गए 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 192 रनों पर ऑल आउट हो गई.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. मेहमान टीम द्वारा दिए गए 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 192 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सर्वाधिक 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 104 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए.

विराट कोहली के अलावा टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 20 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 12, शुभमन गिल ने 83 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 50, चेतेश्वर पुजारा ने 38 गेंद में एक चौका की मदद से 15, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने तीन गेंद में शून्य, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 19 गेंद में दो चौका की मदद से 11, वाशिंगटन सुंदर ने पांच गेंद में शून्य, रविचंद्रन अश्विन ने 46 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, शाहबाज नदीम ने 13 गेंद में शून्य, ईशांत शर्मा ने 15 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद पांच और जसप्रीत बुमराह ने चार गेंद में एक चौका की मदद से चार रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: शादी में क्रिकेट एक्‍शन की लाइव स्‍ट्रीमिंग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल

मेहमान टीम इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में फिरकी गेंदबाज जैक लीच (Jack Leach) ने 26 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. लीच ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन और शाहबाज नदीम को अपना शिकार बनाया.

जैक लीच के अलावा टीम के लिए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन और डॉम बेस, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. एंडरसन ने शुभमन गिल, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया. वहीं बेस ने वाशिंगटन सुंदर, स्टोक्स ने कप्तान विराट कोहली और आर्चर ने बुमराह को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड