क्रिकेट

IND vs BAN, CWC 2019: भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान बुजुर्ग महिला फैन का भी जोश दिखा हाई, देखें तस्वीरें

रोहित शर्मा के शतक के पूरा होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर रोहित का उत्साह बढ़ाया. इसी बीच स्टेडियम में मौजूद एक वृद्ध महिला पर भी बार-बार कैमरे की नजर जा रही थी. जी हां रोहित के शतक पर यह वृद्ध महिला भी काफी खुश दिखाई दीं, और सीटियां बजाती हुई दिखीं.

IND vs BAN, CWC 2019: भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान बुजुर्ग महिला फैन का भी जोश दिखा हाई, देखें तस्वीरें
रोहित के शतक के बाद वृद्ध महिलाने बजाई सिटी (Photo Credits: (Photo Credits: Twitter, Getty)

IND vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम आमने-सामने है. बता दें कि आज भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए इस टूर्नामेंट की अपनी चौथी सेंचुरी लगाई, वहीं अपने वनडे क्रिकेट करियर का यह 26वां शतक जड़ा.

रोहित शर्मा के शतक के पूरा होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर रोहित का उत्साह बढ़ाया. इसी बीच स्टेडियम में मौजूद एक वृद्ध महिला पर भी बार-बार कैमरे की नजर जा रही थी. जी हां रोहित के शतक पर यह वृद्ध महिला भी काफी खुश दिखाई दीं, और सीटियां बजाती हुई दिखीं.

यह भी पढ़ें- IND vs BAN, ICC CWC 2019: धोनी को पछाड़कर रोहित शर्मा ने हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान

बता दें कि आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेदबाजों की जमकर खबर ली. पहले टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आज शतकीय पारी खेली. उसके बाद के एल राहुल ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 92 गेदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली.

फिलहाल टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ऋषभ पंत (44) और धोनी (6) रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 42 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 265 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).