IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक्स्ट्रा इनिंग्स का हिस्सा होंगे ग्लेन मैकग्रा और वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम को 27 नवंबर से आस्ट्रेलिया में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के प्रसारणकर्ता सोनी पिक्च र्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) फैंस के अनुभव को बेहतर बनाने और देशभर के दर्शकों के लिए देखने का बेजोड़ अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एसपीएसएन एक बार फिर अपना फ्लैगशिप स्टूडियो शो 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' लेकर आएगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम को 27 नवंबर से आस्ट्रेलिया में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के प्रसारणकर्ता सोनी पिक्च र्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) फैंस के अनुभव को बेहतर बनाने और देशभर के दर्शकों के लिए देखने का बेजोड़ अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एसपीएसएन एक बार फिर अपना फ्लैगशिप स्टूडियो शो 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' लेकर आएगा. एक्स्ट्रा इनिंग्स में ग्लेन मैक्ग्रा, संजय मांजरेकर, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, निक नाइट, मोहम्मद कैफ, मुरली कार्तिक, विवेक राजदान, अजीत अगरकर और विजय दाहिया जैसे लीजेंड और पूर्व क्रिकेटर नजर आएंगे और सीरीज के दौरान दर्शकों के साथ अपनी इनसाइट्स साझा करेंगे.

इस सीरीज के लिए हर्षा भोगले और अर्जुन पंडित क्रमश: अंग्रेजी और हिंदी प्रेजेंटर होंगे और उनके साथ एरिन हॉलैंड ऑन-ग्राउंड प्रेजेंटर के रूप में दिखाई देंगे. भारत के दर्शक ऑस्ट्रेलिया से शेन वार्न और एडम गिलक्रिस्ट के साथ वल्र्ड फीड कमेंट्री के अलावा एसपीएसएन के बैंड ऑफ पैनलिस्ट्स की कस्टमाइज अंग्रेजी और हिंदी कमेंट्री भी सुन सकेंगे.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: जब सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया ने 1947-48 टेस्ट सीरीज में भारत को दी थी पटखनी

एसपीएसएन ने फॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया के साथ भी करार किया है और वह एक्स्ट्रा इनिंग्स में एलन बॉर्डर, इसा गुहा और ब्रैंडन जूलियन जैसे उनके प्रतिष्ठित पैनलिस्टों को शामिल करेगा. ऑस्ट्रेलिया के दर्शक भी फॉक्स स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एसपीएसएन की हिंदी कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\