IND vs AUS 4th Test 2021: गाबा टेस्ट में बन सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे का भी नाम शामिल

ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने मेजबान टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (1), मार्कस हैरिस (5) और स्टीव स्मिथ (36) हैं.

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter/BCCI)

IND vs AUS 4th Test Match 2021: ब्रिस्बेन (Brisbane) स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने मेजबान टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (1), मार्कस हैरिस (5) और स्टीव स्मिथ (36) हैं. मेजबान टीम के लिए फिलहाल मार्नस लैबुशेन 108 गेंद में तीन चौके की मदद से 37 और मैथ्यू वेड पांच गेंद में एक चौका की मदद से चार रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे टेस्ट मैच में मैदान में उतरते ही दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा अगर वह ब्रिस्बेन टेस्ट में चार विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की खास सूचि में भी शामिल हो जाएंगे. फिलहाल लियोन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 396 विकेट दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: इन 3 भारतीय गेंदबाजों ने गाबा में बरपाया है अपना कहर, लिए हैं सर्वाधिक विकेट

इसके अलावा ब्रिस्बेन टेस्ट में अगर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से 106 रन और निकलते हैं तो वह विदेशी सरजमीं पर 1000 टेस्ट रन अपने पूरे कर लेंगे. इसके अलावा देश के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का भी बल्ला गाबा में चलता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे करेंगे.

अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 21 पारियों में 823 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने से फिलहाल वह 177 रन पीछे है. इसके अलावा वह ब्रिस्बेन में 83 रन बनाते ही विदेशी सरजमीं पर अपने 3000 रन पुरे कर लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड