IND vs AFG, CWC 2019: रोहित शर्मा नहीं बल्कि यह भारतीय स्टार बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ ठोक सकता है सेंचुरी?

भारतीय टीम के लिए अब तक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए शिखर धवन ने शतक जड़े हैं, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शतक के पास पहुंचकर भी अपने 42वें वनडे क्रिकेट करियर शतक से चूक गए. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोहली इस समय जिस फॉर्म में चल रहे हैं वो अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

IND vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने 5वें मुकाबले में टीम इंडिया रोज बाउल (Rose Bowl) मैदान में अफगानिस्तान के साथ भिड़ेगी. भारतीय टीम के लिए अब तक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए शिखर धवन ने शतक जड़े हैं, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शतक के पास पहुंचकर भी अपने 42वें वनडे क्रिकेट करियर शतक से चूक गए. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोहली इस समय जिस फॉर्म में चल रहे हैं वो अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ सकते हैं.

बता दें की विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34 गेदों में 1 चौके की मदद से 18 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 गेदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, हालांकि वह 18 रनों से शतक से चूक गए थे. भारत का तीसरा मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो था, वहीं चौथे मैच में कोहली ने 65 गेदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से 77 रनों की उम्दा पारी खेली थी. कोहली अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 177 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 18वें पायदान पर स्थित हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AFG, CWC 2019: भारत की जीत में बाधा बन सकते हैं ये 3 अफगानी खिलाड़ी, अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

भारतीय कप्तान के इस जबरदस्त फॉर्म को देखकर ऐसी कयास लगाई जा रही है कि 2 मैचों में शतक से चुकने वाले कोहली कल के मैच में अपने 42वें वनडे क्रिकेट करियर का शतक पूरा कर सकते हैं. बता दें कि भारतीय टीम शनिवार यानि 22 जून को वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ रोज बाउल (Rose Bowl) मैदान में भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड