क्रिकेट

ICC World Cup 2019: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पर ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दाव, दी ये अहम जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को आगामी वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने असिस्टेंट कोच (Assistant coach) के रूप में नियुक्त किया है. जी हां टीम के सहायक कोच डेविड सेकर के अचानक इस्तीफा देने के बाद सीए को यह कदम उठाना पड़ा है.

ICC World Cup 2019: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पर ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दाव, दी ये अहम जिम्मेदारी
रिकी पोंटिंग (Photo Credit-cricket.com.au Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को आगामी वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने असिस्टेंट कोच (Assistant coach) के रूप में नियुक्त किया है. जी हां टीम के सहायक कोच डेविड सेकर के अचानक इस्तीफा देने के बाद सीए को यह कदम उठाना पड़ा है. बता दें कि पोंटिंग पहले भी ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ चुके हैं. वह पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज खेलनी वाली T20 टीम के कोच थे जिनके मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता था.

बता दें कि इस पूर्व दिग्गज कप्तान के मेजबानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1999, 2003 और 2007 में लगातार तीन बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, वहीं 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में क्वार्टर फाइनल (Quarter final) तक पहुंचा था.

यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना करना मेरी जल्दबाजी थी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने मानी अपनी भूल

बता दें कि रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से 168 टेस्ट मैच खेलते हुए 13378 रन बनाए हैं. वहीं वनडे मैच में 375 मैच खेलते हुए 13704 रन बनाए हैं. रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 17 T20 मैच खेले हैं, जिसमें 401 रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).