ब्रेट ली ने वर्ल्ड कप से पहले दी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को ये सलाह

ली ने साथ ही कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए की इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में सिर्फ तेज गेंदबाज ही कमाल दिखाएंगे। उन्होंने कहा, "हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि टूर्नामेंट किस समय पर हो रहा है।

ब्रेट ली (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली. दो बार के विश्व चैम्पियन तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया में इतना दम है कि वह इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप में काफी दूर तक जा सके। यहां के कार्यक्रम से इतर ली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि झाए रिचर्डसन की चोट एरॉन फिंच की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का विषय नहीं है क्योंकि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आने से टीम को मजबूती मिली है। ली ने कहा, "वह जितनी दूर जाना चाहें जा सकते हैं। वह अच्छी टीम हैं। झाए रिचर्डसन को चोट लगी है और वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं, लेकिन केन रिचर्डसन टीम में आए हैं। देखिए विश्व कप में जो भी टीम जाती है वो पूरी तरह से तैयार रहती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इंग्लैंड की विकेटों के साथ कितनी जल्दी ढ़लते हो।"

झाए रिचर्डसन को संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कंधे में चोट लग गई थी और वह फुल फिटनेस में विश्व कप के बाद खेले जाने वाली एशेज सीरीज के दौरान आ पाएंगे। आस्ट्रेलिया बीते कुछ वर्षो में वनडे क्रिकेट में काफी पिछड़ रही है। उसकी स्थिति स्मिथ और वार्नर पर लगे प्रतिबंध के कारण और बुरी हो गई थी। 2019 में हालांकि आस्ट्रेलिया की किस्मत बदली हुई नजर आ रही है। उसने साल की शुरुआत भारत को उसके घर में 3-2 से मात देने के साथ की थी तो वहीं पाकिस्तान को यूएई में 5-0 से पटखनी दी। यह भी पढ़े-वर्ल्ड कप से पहले ब्रेट ली ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिच होनी चाहिए

ली ने साथ ही कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए की इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में सिर्फ तेज गेंदबाज ही कमाल दिखाएंगे। उन्होंने कहा, "हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि टूर्नामेंट किस समय पर हो रहा है। वो जून और जुलाई का समय होगा और उस समय विकेट तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं होंगे।"

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक, "इसलिए कई लोगों का लगता है कि यह गेंदबाजों की विकेट होगी, लेकिन ऐसा हो जरूरी नहीं है। मुझे लगता है कि वह नई गेंद से अच्छा करेंगे, लेकिन एक बार जब गेंद की चमक खत्म हो जाएगी तब तेज गेंदबाजों को काफी मुश्किल होगी।"

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड