ICC Women's T20 WC XI: पूनम यादव अकेली भारतीय जिसे टीम में मिली जगह

लेग स्पिनर पूनम यादव आईसीसी महिला टी20 विश्व कप एकादश में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय है जबकि उदीयमान सितारा शेफाली वर्मा को 12वां खिलाड़ी बनाया गया है. भारत को फाइनल में हराकर विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के पांच खिलाड़ी आईसीसी टीम में हैं.

भारतीय टीम की स्पिनर पूनम यादव Getty Images

ICC Women's T20 WC XI: लेग स्पिनर पूनम यादव (Poonam Yadav) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (ICC women’s T-20 World Cup) एकादश में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय है जबकि उदीयमान सितारा शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को 12वां खिलाड़ी बनाया गया है. भारत को फाइनल में हराकर विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के पांच खिलाड़ी आईसीसी टीम में हैं. आस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता. आईसीसी टीम में आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, बेथ मूनी, मैग लानिंग, जेस जोनासेन और मेगान शट को जगह दी गई है जबकि इसमें इंग्लैंड की चार खिलाड़ी हैं .

टीम का चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और कमेंटेटरों की समिति ने किया जिसमें इयान बिशप, अंजुम चोपड़ा, लीसा सठालेकर, पत्रकार राफ निकोलसन और आईसीसी प्रतिनिधि होली कोल्विन शामिल थे . यादव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में आस्ट्रेलिया पर मिली जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिये थे . उसने बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लिये . दूसरी ओर 16 वर्ष की वर्मा ने 158 . 25 की औसत से 163 रन बनाये. हीली और मूनी ने 2018 में बनाया अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 60 की औसत से मिलकर 352 रन बनाये .

यह भी पढ़ें: IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final Report: भारत को 85 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

बल्लेबाजी क्रम में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की टीम :

एलिसा हीली (आस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (आस्ट्रेलिया), नेट स्किवेर (इंग्लैंड), हीथर नाइट (इंग्लैंड), मैग लानिंग (आस्ट्रेलिया), लौरा वोल्वाट (दक्षिण अफ्रीका), जेस जोनासेन (आस्ट्रेलिया), सोफी एसेलेस्टोन (इंग्लैंड), आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड), मेगान शट (आस्ट्रेलिया), पूनम यादव (भारत) .

12वां खिलाड़ी : शेफाली वर्मा (भारत)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट