ICC T20 World Cup 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में Team India और West Indies को इंग्लैंड के लिए बताया सबसे बड़ा खतरा

इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. जोस बटलर के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया और वेस्टइंडीज सबसे खतरनाक साबित होना चाहिए. बटलर के मुताबिक ये दोनों टीमें इंग्लैंड के रास्ते में आ सकती हैं.

भारत और इंग्लैंड (Photo credit: Facebook)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के मुकाबलों 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा.  टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. विराट कोहली (Virat Kohli) और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में टीम इंडिया मैदान में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. कप्तान विराट पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- इतिहास दोहराने के लिए कुछ भी करेंगे

इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. जोस बटलर के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया और वेस्टइंडीज सबसे खतरनाक साबित होना चाहिए. बटलर के मुताबिक ये दोनों टीमें इंग्लैंड के रास्ते में आ सकती हैं.

जोस बटलर के मुताबिक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और आलराउंडर बेन स्टोक्स के ना होने से इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हुआ है. लेकिन टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. बटलर ने कहा कि कई बेहतरीन टीमें इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी. इंडिया और वेस्टइंडीज हमेशा मजबूत लगती हैं. वेस्टइंडीज के पास टी20 का काफी ज्यादा अनुभव है और वो कभी भी बड़े हिट लगा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड में 8 टीमें सुपर 12 में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी. श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ओमान, पीएनजी, स्‍कॉटलैंड और बांग्‍लादेश को ग्रुप बी में रखा गया हैं. हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमों को ही सुपर 12 में एंट्री मिलेगी. इंग्‍लैंड अपना पहला मैच वेस्‍टइंडीज के साथ खेलेगी.

बता दें भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट