ICC ODI World Cup: वर्ल्ड कप के एक ही मुकाबले में इन दिग्गजों ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के, क्रिस गेल नहीं ये विस्फोटक बल्लेबाज हैं नंबर वन
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. India vs England, ICC World Cup 2023 Warm-Up Match Score Updates: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वर्म अप मैच बारिश ने डाला खलल, शुरू होने में देरी
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.
वनडे वर्ल्ड कप का इतिहास
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पहली बार साल 1975 में खेला गया था. इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में कुल 8 देशों ने हिस्सा लिया था. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और ईस्ट अफ्रीका वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देश थे. पहले वर्ल्ड कप के खिताब पर वेस्टइंडीज ने कब्जा किया था. हालांकि दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं किया है.
वर्ल्ड कप में दुनियाभर के धुरंधर बल्लेबाज जमकर रन बनाएंगे ऐसे में यह तय है कि क्रिकेट फैंस को काफी सारे चौके-छ्क्के देखने को मिलने वाले हैं. ऐसे में कुछ बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है.
इयोन मोर्गन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार 50 ओवर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था. इयोन मोर्गन इस लिस्ट के टॉप पर मौजूद हैं. यानी इयोन मोर्गन ही वह बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. साल 2019 वर्ल्ड कप में इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के ठोककर यह कारनामा किया था. इस मैच में इयोन मोर्गन ने 208.45 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके महज 71 गेंदों पर 148 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
क्रिस गेल: इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से जाने-जाने वाले क्रिस गेल दूसरे पायदान पर हैं. क्रिस गेल के बिना यह रिकॉर्ड लिस्ट अधूरी है. साल 2015 में जब क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक (215 रन) जड़ा था तब भी गेल के बैट से 16 छक्के देखने को मिले थे.
मार्टिन गप्टिल: वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले मार्टिन गप्टिल इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. मार्टिन गप्टिल ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ यादगार 237 रनों की पारी खेली थी. जिसमें मार्टिन गप्टिल के बल्ले से 24 करारे चौके और 11 बड़े छक्के देखने को मिले थे. इस मैच में मार्टिन गप्टिल का स्ट्राइक रेट 145.39 का रहा था.
डेविड मिलर: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर भी वर्ल्ड कप इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. साल 2015 के वर्ल्ड कप में डेविड मिलर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 92 गेंदों पर 138 रनों की तूफानी पारी खेली थी. जिसके दौरान डेविड मिलर के बल्ले से 7 चौके और 9 मॉन्स्टर छक्के देखने को मिले थे.
रिकी पोंटिंग: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस खास लिस्ट का भी हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में रिकी पोंटिंग ने कई मुकाबले खेले हैं, लेकिन साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ रिकी पोंटिंग के बल्ले से 140 रनों की तूफानी पारी निकली थीं. इस मैच में रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों पर 115.70 की स्ट्राइक रेट से 140 रन ठोके थे. जिसके दौरान रिकी पोंटिंग ने 4 चौके और 8 छ्क्के जड़े थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

