क्या T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक किया जा सकता है स्थगित? ऐसी खबरों पर ICC ने दिया ये जवाब
वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से आगे कहा गया है कि प्लान के मुकाबिक टी-20 विश्वकप के लिए तैयारियां भी चल रही हैं. यह विषय कल आईसीसी बोर्ड की बैठक के एजेंडे में है और इस पर सही समय आने पर निर्णय लिया जाएगा
नई दिल्ल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर मीडिया में ऐसी खबर थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड की कल होने वाली टेलीकान्फ्रेंस बैठक में टी-20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला लिया जा सकता है. वहीं मीडिया में उड़ रही इन खबरों को लेकर ही आईसीसी की तरफ से सफाई आई है. ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप को को लेकर आईसीसी प्रवक्ता (ICC Spokesperson) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि टी-20 विश्वकप के स्थगित होने को लेकर आईसीसी की तरफ से फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है.
वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से आगे कहा गया है कि प्लान के मुकाबिक टी-20 विश्वकप के लिए तैयारियां भी चल रही हैं. यह विषय कल (यानी गुरुवार को होने वाले आईसीसी बोर्ड की बैठक के एजेंडे में है और इस पर सही समय आने पर निर्णय लिया जाएगा. यह भी पढ़े: T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे आरपी सिंह का छलका दर्द, सालों बाद कही बड़ी बात
ANI ट्वीट:
ICC has not taken a decision to postpone the T20 World Cup and preparations are ongoing for the event in Australia this year, as per plan. The topic is on the agenda for ICC Board meeting tomorrow and a decision will be made in due course: ICC spokesperson https://t.co/y8ReAQdrQL
— ANI (@ANI) May 27, 2020
आईसीसी बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई- से कहा, ‘‘इसकी पूरी संभावना है कि गुरुवार को होने वाली बैठक के दौरान टी20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला किया जाए. लेकिन सवाल यह है कि वहां औपचारिक घोषणा की जाएगी या नहीं. (इनपुट भाषा))
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

