ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के उप-कप्तान होंगे क्रिस गेल

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2010 में टीम का नेतृत्व किया था.

क्रिस गेल (Photo Credits: Getty Images)

आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) का उप कप्तान नियुक्त किया गया है. विश्व कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की तैयारी कर रहे गेल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल (IPL) में 500 के करीब रन बनाए. वह इंग्लैंड (England) के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी काफी अच्छी फॉर्म में थे जहां उन्होंने पांच मैचों की श्रृंखला में दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े.

सोमवार को जेसन होल्डर की अगुआई वाली टीम का उप कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद गेल ने कहा, ‘‘किसी भी प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से सम्मान की बात रही है और मेरे लिए यह विश्व कप विशेष है.’’ यह भी पढ़ें- 'मैं जितने सलामी बल्लेबाजों के साथ खेला हूं, उनमें केएल राहुल सबसे श्रेष्ठ हैं': क्रिस गेल

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2010 में टीम का नेतृत्व किया था. यह भी घोषणा की गई कि शाई होप आयरलैंड में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के उप कप्तान होंगे. श्रृंखला की तीसरी टीम बांग्लादेश है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\