Hardik Pandya Meets HM Amit Shah: गांधीनगर लोकसभा प्रीमियर लीग के उद्घाटन के दौरान हार्दिक पंड्या ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देखें तस्वीर

Hardik Pandya Meets HM Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सांसद अमित शाह ने आज शाम क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की उपस्थिति में छारोड़ी गुरुकुल स्थित मैदान में गांधीनगर लोकसभा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. यह लीग गांधीनगर लोकसभा सीट क्षेत्रों की 1078 टीमों के बीच खेली जाएगी. इस लीग में 16,100 खिलाड़ी खेलने वाले हैं. दोनों का मुस्कुराते हुए वक फोटो वायरल हो गया है.

फोटो देखें: