England vs South Africa, 2nd T20I Match 2025 Manchester Pitch Report: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच रिपोर्ट
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Credit: X/Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Manchester Pitch Report: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 12 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को 14 रन (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया. अब दूसरेटी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. यह भी पढें: Pakistan vs Oman, 4th Match Asia Cup 2025 Live Toss And Scorecard: दुबई में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बारिश से प्रभावित पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 14 रन (डकवर्थ लुईस नियम के तहत) से जीत हासिल की थी, जिसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है और एक और जीत के साथ सीरीज़ अपने नाम करने के लिए बेताब होगी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया, जहां दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी ने जीत दिलाई. अब लय में रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में सीरीज़ जीतने को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड पहले मैच में हार के बाद दबाव में है. बल्लेबाज़ी में थोड़ी फाइट जरूर की, लेकिन टीम लय बनाए रखने में नाकाम रही और अहम मौकों पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाई. अब हैरी ब्रूक और उनकी टीम के लिए सीरीज़ बराबर करने और इसे निर्णायक मुकाबले तक ले जाने के लिए जीतना जरूरी है.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA T20I Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 12 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच रिपोर्ट (Emirates Old Trafford Pitch Report)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट में मदद मिलने की उम्मीद है. एक बार जब बल्लेबाज सेट हो जाते हैं, तो वे अच्छी कैरी का आनंद ले सकते हैं और अपने शॉट्स को अच्छी तरह से समय दे सकते हैं, हालांकि शुरुआत में धैर्य महत्वपूर्ण होगा. हालांकि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ प्रदान करती है, लगातार ओस और स्कोरबोर्ड को नियंत्रित करने की क्षमता के कारण लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को यहां फायदा मिला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SA 2nd T20I Likely Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका (SA Likely Playing XI For 2nd T20I vs ENG): एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

इंग्लैंड (ENG Likely Playing XI For 1st T20I vs SA): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.