क्रिकेट

ENG vs IND Test Series: रोहित शर्मा बने कमेंटेटर, डरहम में अभ्यास मैच से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट

बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने डरहम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है जहां वो 20 जुलाई से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जीतने के लिए रोहित शर्मा का सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है. भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी चिंता का विषय बना हुआ है.

ENG vs IND Test Series: रोहित शर्मा बने कमेंटेटर, डरहम में अभ्यास मैच से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट
रोहित शर्मा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: टीम इंडिया (India) के सलामी बजजेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) डरहम में अभ्यास मैच से पहले कमेंटेटर बन गए हैं. हिंदी का जमकर प्रयोग कर रहे हैं. 20 दिन की छुट्टियां मनाकर लौटे रोहित शर्मा अब जमकर बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे हैं. डरहम में लगातार दूसरे दिन टीम इंडिया ने अभ्यास किया और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा ने काफी समय नेट्स पर पसीना बहाया.  ENG vs IND Test Series 2021: विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने डरहम में अभ्यास किया

रोहित शर्मा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और लिखा- हाथ में बल्ला और बल्ले के बीच से निकली गेंद, इसका फील ही अलग है. रोहित शर्मा ने हिंदी में ट्वीट कर सुर्खियां बटोरी थी. रोहित शर्मा ने लिखा था- चलो भाई, छुट्टी खत्म अब काम शुरू.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर टीम के अभ्यास सत्र की एक तस्वीर पोस्ट की.

बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने डरहम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है जहां वो 20 जुलाई से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जीतने के लिए रोहित शर्मा का सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है. भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी चिंता का विषय बना हुआ है. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अपने टैलेंट के मुताबिक नहीं खेल रहे हैं.

टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल को उतार सकती है. ऋषभ पंत के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब केएल राहुल प्रैक्टिस मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे. टीम इंडिया को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसी के साथ भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).