DPL 2024: पुरानी दिल्ली 6 के प्रिंस यादव ने ली पहली हैट्रिक, दिल्ली प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले संस्करण में पुरानी दिल्ली 6 के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. डीपीएल के फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं.

प्रिंस यादव (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 24 अस्तग: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले संस्करण में पुरानी दिल्ली 6 के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। डीपीएल के फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं. उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की. यह भी पढ़ें: North Delhi Strikers vs Purani Delhi 6 DPL 2024 Live Streaming: आज नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

मैच के 18वें ओवर में, जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब प्रिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले केशव डबास को डीप में कैच आउट करवाया फिर अगली ही गेंद पर दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सुमित कुमार को स्टंप के सामने फंसाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर हरीश डागर को अपना शिकार बनाया, जो फुलटॉस चूक गए और गेंद स्टंप के सामने पैड पर जा लगी.

अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए प्रिंस यादव ने कहा , "हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के एक बड़ी उपलब्धि है. मेरे लिए भी खास पल है, हालांकि ऐसे में अगर हम मैच भी जीत जाते तो यह सोने पर सुहागा होता."

उन्होंने आगे कहा कि, "डेथ ओवर में गेंदबाजी करना कभी भी आसान नहीं होता. अंत में ओवरों में यॉर्कर लेंथ और धीमी गति की गेंदें एक अच्छा विकल्प होता है इसलिए मैं नेट्स पर इनका निरंतर अभ्यास करता हूं."

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन से हराया. पुरानी दिल्ली 6 अब अपना अगला मुकाबला शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड