DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 11th Match Pitch Report And Weather Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

महिला प्रीमियर लीग 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को और साफ कर रहा है. यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि एक तरफ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद आरसीबी की टीम है, तो दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है.

अब तक दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफ़ी बराबरी के रहे हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला दोनों ने अहम मौकों पर जीत दर्ज की है, जिससे यह मुकाबला डब्ल्यूपीएल का एक रोमांचक हेड-टू-हेड बन गया है. मौजूदा फॉर्म, संतुलित टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला इस मुकाबले में हल्की फेवरेट नजर आती है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की ऑल-राउंड ताकत और स्पिन अटैक मैच को पलटने की पूरी क्षमता रखता है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (GG-W vs RCB-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट (Dr DY Patil Sports Academy Pitch Report)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा. डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच ऐतिहासिक रूप से डब्ल्यूपीएल में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, जो सही उछाल और छोटे सीमाओं (लगभग 65 मीटर सीधा) की पेशकश करती है. यहां डब्ल्यूपीएल 2025 में 160+ का स्कोर बनाने वाली टीमों ने दो बार सफलतापूर्वक बचाव किया, लेकिन ओस के प्रभाव में पीछा करने वाली टीमों ने 70% बार सफलता प्राप्त की. टॉस जीतने वाले कप्तान परिस्थितियों को देखते हुए पीछा करने का विकल्प चुन सकते हैं.

नवी मुंबई के मौसम का हाल (Navi Mumbai Pitch Report)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है. मैच के दिन की परिस्थितियां क्रिकेट के लिए अनुकूल लग रही हैं, तापमान 21°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है. मौसम धूप वाला रहने का अनुमान है, हालांकि दूसरी पारी के दौरान ओस एक कारक बन सकती है.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC-W vs RCB-W 11th Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाना काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, एलेना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.