CSK vs KKR, TATA IPL 2025 25th Match Toss Update And Live Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders, TATA IPL 2025 25th Match Toss Update And Live Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 25वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एक बार फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अबतक पांच मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को दो मैच में जीत और तीन में हार मिली है. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs KKR, TATA IPL 2025 25th Match Stats And Preview: कोलकाता को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:
TOSS ALERT
Kolkata Knight Riders win the toss and opt to bowl first against Chennai Super Kings
— Express Sports (@IExpressSports) April 11, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
Match 25. CSK XI: D. Conway, R. Tripathi, R. Ravindra, S. Dube, V. Shankar, R. Jadeja, M. S. Dhoni (c & wk), R. Ashwin, N. Ahmad, A. Kamboj, K. Ahmed. https://t.co/gPLIYGimQn #CSKvKKR #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
Match 25. KKR XI: Q. de Kock (wk), S. Narine, A. Rahane (c), V. Iyer, R. Singh, A. Russell, M. Ali, R. Singh, V. Arora, H. Rana, V. Chakaravarthy. https://t.co/gPLIYGimQn #CSKvKKR #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव स्कोरकार्ड:
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

