क्रिकेट

Bengaluru Beat Delhi, TATA IPL 2025 46th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें DC बनाम RCB मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. की तरफ से स्टार आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रनों की धुआंधार पारी खेली.

Bengaluru Beat Delhi, TATA IPL 2025 46th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें DC बनाम RCB मैच का स्कोरकार्ड
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA IPL 2025 46th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 46वां मुकाबला आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स कोछह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अपनी सातवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, TATA IPL 2025 46th Match 1st Inning Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, केवल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने 39 गेंदों पर तीन चौके लगाए. केएल राहुल के अलावा घातक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को घातक तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार के अलावा जोश हेज़लवुड ने दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. की तरफ से स्टार आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान क्रुणाल पांड्या ने 47 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. क्रुणाल पांड्या के अलावा सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 रन बटोरे.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कप्तान अक्षर पटेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल के अलावा दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट चटकाया.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 162/8, 20 ओवर (फाफ डु प्लेसिस 22 रन, अभिषेक पोरेल 28 रन, करुण नायर 4 रन, केएल राहुल 41 रन, अक्षर पटेल 15 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 34 रन, आशुतोष शर्मा 2 रन, विप्रज निगम 12 रन मिशेल स्टार्क नाबाद 0 रन और दुष्मंथा चमीरा नाबाद 0 रन.)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 2 विकेट, यश दयाल 1 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट और क्रुणाल पांड्या 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 165/4, 18.3 ओवर (विराट कोहली 51 रन, जैकब बेथेल 12 रन, देवदत्त पडिकल 0 रन, रजत पाटीदार 6 रन, क्रुणाल पांड्या नाबाद 73 रन और टिम डेविड नाबाद 19 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (अक्षर पटेल 2 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).