Watch Video: आपने अपने जीवन में शायद ही किसी खिलाड़ी को ऐसे रन आउट होते हुए देखा होगा

क्रिकेट के मैदान में किसी खिलाड़ी का रन होना काफी दुखद होता है, लेकिन कोई खिलाड़ी अगर हिट विकेट हो जाए तो यह और भी दिल तोड़ने वाला साबित होता है. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में श्रीलंका बनाम बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला था. इस मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी ताइजुल इस्‍लाम जिस तरीके से आउट हुए उसे देखकर सभी लोग अवाक रह गए.

बेहद अजीब ढंग से आउट हुआ खिलाड़ी (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 8 मई: क्रिकेट के मैदान में किसी खिलाड़ी का रन होना काफी दुखद होता है, लेकिन कोई खिलाड़ी अगर हिट विकेट (Hit Wicket) हो जाए तो यह और भी दिल तोड़ने वाला साबित होता है. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में श्रीलंका बनाम बांग्‍लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला था. इस मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी ताइजुल इस्‍लाम (Taijul Islam) जिस तरीके से आउट हुए उसे देखकर सभी लोग अवाक रह गए.

दरअसल इस मुकाबले में इस्‍लाम 50 गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी एकाग्रता भंग हुई और वह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) की गुड लेंथ गेंद को पीछे हटकर खेलने के प्रयास में हिट विकेट आउट हुए. इस्‍लाम जिस गेंद को रोकने के प्रयास में आउट हुए दरअसल वह उसे रोकने में भी कामयाब हो गए थे, लेकिन पीछे हटते वक्त उनका पैर फिसला जिसकी वजह से उनका जूता बाहर निकल गया और वह सीधे विकेट से जाकर टकराई.

यह भी पढ़ें- इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में लगाए हैं सर्वाधिक सिक्स, यहां पढ़ें 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का कौन सा है स्थान

ताइजुल इस्‍लाम के इस तरीके से आउट होने के बाद मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स भी हैरान हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बात करें इस मुकाबले के बारे में तो बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने बांग्लादेश को 209 रनों से हराकर सीरीज पर 1-0 से अपना कब्जा जमाया. इससे पहले इस सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच ड्रा खेला गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड