Australia Women vs New Zealand Women, ICC Womens World Cup 2025 2nd Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
न्यूज़ीलैंड की अगुवाई अनुभवी सोफी डिवाइन कर रही हैं. सलामी बल्लेबाज़ सूज़ी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर हैं, जबकि मध्य क्रम की कमान अमेलिया केर संभालेंगी. टीम के पास जेस केर और ली ताहुहु की तेज गेंदबाजी और अमेलिया केर और ईडन कार्सन की स्पिन के साथ संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
Australia Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 2nd Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs New Zealand Women, ICC Womens World Cup 2025 2nd Match Live Streaming In India: आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला (AUS W vs NZ W 2nd ODI Match Live Toss Update)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs NZ W 2nd ODI Match Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS W Playing XI): एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन.
TOSS UPDATE! 🏏 Australia Women have won the toss and chosen to bat against New Zealand Women! Time for some world-class cricket. Let the games begin! 🇦🇺🇳🇿#CWC2025 #CricketWorldCup #AUSwvNZw #WomensCricket #Cricket #InsideFieldSports pic.twitter.com/BhwXsueRXY
— IF SPORTS (@IFSPORT_) October 1, 2025
न्यूजीलैंड महिला (NZ W Playing XI): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग.
इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में खेला गया था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 291 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 75 रनों से जीता था. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 43.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई थी और 215 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत है. कप्तान और विकेटकीपर एलिसा हीली के अलावा एलिस पेरी, बेथ मूनी और ग्रेस हैरिस से ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित है, जिसमें मेगन शुट्ट और किम गर्थ तेज गेंदबाजी करेंगी, और स्पिन गेंदबाज़ी अलाना किंग और एश्ले गार्डनर संभालेंगी.
न्यूज़ीलैंड की अगुवाई अनुभवी सोफी डिवाइन कर रही हैं. सलामी बल्लेबाज़ सूज़ी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर हैं, जबकि मध्य क्रम की कमान अमेलिया केर संभालेंगी. टीम के पास जेस केर और ली ताहुहु की तेज गेंदबाजी और अमेलिया केर और ईडन कार्सन की स्पिन के साथ संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

