Australia vs India, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: तीसरे टी20 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 2 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलेरिव ओवल (Bellerive Oval) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीमे जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमों इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? होबार्ट में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs AUS 3rd T20I Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 3rd T20I Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (Australia 3rd T20I Playing XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन.

टीम इंडिया (India 3rd T20I Playing XI): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Match Scorecard)

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

हाल ही में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली. टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे के बाद अब टी20 सीरीज खेलेगी. ये पांच मैचों की सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी. इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. चोट की वजह से इन दिनों मैदान से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को छोड़कर एशिया कप 2025 में खेलने वाले बाकी सभी खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.