India vs Australia Live: आस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 89 पर पारी घोषित की, भारत को 275 रन का लक्ष्य

आस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बुधवार को दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन पर घोषित करने का साहसिक फैसला लिया जिससे भारत को 275 रन का लक्ष्य मिला ।

Jasprit Bumrah (Photo: X)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Live: आस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बुधवार को दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन पर घोषित करने का साहसिक फैसला लिया जिससे भारत को 275 रन का लक्ष्य मिला. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मोहम्मद सिराज को दो और आकाश दीप को भी दो विकेट मिले ।

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 18वें ओवर में पारी की घोषणा करने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया । अब मैच में आखिरी सत्र का ही खेल बचा है ।

तीसरे टेस्ट में कई बार बारिश के कारण खलल पड़ा ।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारत ने 260 रन बनाये थे । अपने कल के स्कोर नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुए भारत ने 24 गेंद में आठ रन और जोड़े । जसप्रीत बुमराह (नाबाद 10) और आकाश दीप (31) ने कल भारत को फॉलोआन से बचाते हुए आखिरी विकेट के लिये 78 गेंद में 47 रन जोड़े थे ।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\