भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस टीम पर बरपा रही है कहर

जाय रिचर्डसन और पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट के शुरुआती दिन दबदबा बनाया

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credit-File Photo)

ब्रिसबेन: जाय रिचर्डसन और पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट के शुरुआती दिन दबदबा बनाया. रिचर्डसन ने तीन और कमिंस ने चार विकेट हासिल किये जिससे घरेलू टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में महज 144 रन पर समेट दिया. आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने इसके बाद आराम से बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 40 रन बना लिये थे. उनकी पारी से आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 72 रन बनाये.

आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (15) का विकेट जल्दी गंवा दिया, वह सुरंगा लखमल की बेहतरीन आउटस्विंगर पर पवेलियन लौट गये. वहीं उस्मान ख्वाजा (11) खेल खत्म होने से 10 मिनट पहले आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की गेंद पर आउट हो गये.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs India Head To Head Record: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदें बचाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें आंकड़े और मैच प्रीव्यू

India W vs Australia W, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IND vs AUS T20I Series 2025: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में कंगारूओं के खिलाफ टी20I सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाली बनी जोड़ी

IND vs AUS 5th T20I 2025 Toss & Live Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड