Ashes 2019: स्मिथ ने कोहली को पछाड़ा, बनें सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

एक साल के प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

Ashes 2019: एक साल के प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ (Steve Smith) ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने यहां इंग्लैंड के साथ जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए.

स्मिथ ने 119 पारियों में अपने करियर का 25वां टेस्ट शतक लगाया, जबकि कोहली ने 127 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. सर डॉनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 68 पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाया था. स्मिथ का एशेज में यह 10 वां शतक है. उनसे आगे अब केवल ब्रैडमैन (19 शतक) और इंग्लैंड के जैक हॉब्स (12) हैं.

यह भी पढ़ें- Ashes 2019: स्टीव स्मिथ का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 284 रन

स्मिथ एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वह 2002 में मैथ्यू हैडन के बाद पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशेज मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KL Rahul IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

ISU vs MS, PSL 2026 40th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट