क्रिकेट

Afghanistan vs New Zealand Test 2024 Day 1 Live Update: नोएडा में आउटफील्ड गीली होने के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी, थोड़ी देर बाद होगा टॉस

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 सिंतबर से इकलौता टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा. इस बीच आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हो रही है. लाइव विज़ुअल्स से पता चलता है कि पिच का इंस्पेक्शन जारी है.

Afghanistan vs New Zealand Test 2024 Day 1 Live Update: नोएडा में आउटफील्ड गीली होने के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी, थोड़ी देर बाद होगा टॉस
AFG vs NZ (Photo: @BLACKCAPS)

Afghanistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Only Test 2024 Live Update: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 सिंतबर से इकलौता टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा. इस बीच आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हो रही है. लाइव विज़ुअल्स से पता चलता है कि पिच का इंस्पेक्शन जारी है. फिलहाल ग्रेटर नोएडा में धूप खिली हुई है और मैदान की स्थिति में सुधार की ज़रूरत है. हालांकि अंपायर एक घंटे बाद फिर से निरीक्षण करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि मैदान खेलने के लिए सुरक्षित है या नहीं. यह भी पढें: Afghanistan vs New Zealand Only Test 2024 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बता दें की मैच की पूर्व संध्या पर पिच को ढक दिया गया है था जिस स्थान पर बीसीसीआई ने एक बार प्रतिबंध लगा दिया था. पिच अभी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है, जिससे बारिश कम होने पर भी मैच शुरू होने में कठिनाई हो सकती है.

नोएडा में आउटफील्ड गीली के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में देरी

एक तरफ जहां अफगानिस्तान का इरादा उलटफेर करने का होगा तो वहीं न्यूजीलैंड इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी. इस इकलौते टेस्ट में जहां अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं. वहीं, न्यूज़ीलैण्ड की अगुवाई टिम साउदी करते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट मैच होगा. राशिद खान चोट के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. इसी वजह से इस मैच के नतीजे का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).