देहरादून में राशिद खान ने किया कमाल, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ जीती सीरीज

आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने 74 और एंड्रयू बेलबिर्नी ने 47 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद ने 27 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उनके अलावा जियाऊर रहमान को दो विकेट मिला.

राशिद टी-20 में हैट्रिक और पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं (Photo: Getty)

देहरादून: मोहम्मद नबी (81) के बाद राशिद खान (27/5) की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली. आयरलैंड ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 178 रनों पर रोक दिया.

आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने 74 और एंड्रयू बेलबिर्नी ने 47 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद ने 27 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उनके अलावा जियाऊर रहमान को दो विकेट मिला.

राशिद टी-20 में हैट्रिक और पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. इससे पहले, अफगानिस्तान ने नबी के 81 रनों की मदद से सात विकेट पर 210 रन का स्कोर बनाया। नबी ने 36 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए. आयरलैंड के लिए बॉयड रेंकिन ने तीन, पीटर चेज , जॉर्ज डकरैल और शेन गेटकाटे ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma vs Rashid Khan T20 Stats: टी20 क्रिकेट में राशिद खान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट